Fire in Mumbai Local Train Vashi

मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर पनवेल की ओर जा रही लोकल ट्रेन में बुधवार सुबह आग लग गई. आग पेंटोग्राफ में लगी. जिसके बाद पूरे वाशी रेलवे स्टेशन खाली करा दिया गया.

ट्रेन में आग लगने के बाद तुरंत लोकल ट्रेन को खाली कराया गया. इसके साथ ही पूरे वाशी रेलवे स्टेशन को खाली कर दिया गया. आग को बुझाने से पहले रेलवे स्टेशन की बिजली की आपूर्ति भी काट दी गई थी. गनीमत रही कि हादसे पर तुरंत काबू पाने के उपायों के चलते कोई हताहत नहीं हुआ.

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे की वजह से लाइन पर सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

Comments